कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय देते रहे भाषण, मंच पर सो रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष

चंदौली जिले के नियामताबाद विकासखंड के गौरी गांव में रविवार को कैबिनेट मंत्री व चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने तीन नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया।
 

पूर्व जिलाध्यक्ष भाषण के दौरान लेते रहे नींद

जानिए कौन हैं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष

हर जगह आगे-आगे रहते हैं झपकी लेने वाले नेता जी

चंदौली जिले के नियामताबाद विकासखंड के गौरी गांव में रविवार को कैबिनेट मंत्री व चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने तीन नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। जो कि 18 किलोमीटर लंबे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लोकार्पण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जब जनता को संबोधित कर रहे थे तो उन्हीं के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह सोते नजर आए।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े नियमताबाद ब्लॉक में दो सड़क और धानापुर ब्लाक में बनी एक सड़क का कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकार्पण किया। वर्चुअल कार्यक्रम में रविवार को अजब नजारा देखने को मिला, इस दौरान कैबिनेट मंत्री व चन्दौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने जब जनता को संबोधित करना शुरू किया तो  नजारा तब दिलचस्प हो गया। संबोधित के दौरान उन्हें के नेता जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह जमकर सोते नजर आए। अब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष का सोने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/bKXpVJxAgm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bKXpVJxAgm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है जैसे एक मां अपने बच्चों को रात में सुलाने के लिए लोरिया के साथ कहानी का सहारा लेती हैं। जिसके बाद बच्चा सो जाता है, उसी तरह जब कैबिनेट मंत्री व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जनता को संबोधित कर रहे थे कि इस दो गांव से भाजपा का हर बूथ पर नंबर 1 रही है। जिसके कारण दोनों सड़कों को पास किया गया, इसकी लागत 12 करोड़ है। कहां की इस नाते यह सड़क दिया कि यहां बहुत काम आया हूं, और जब देखा कि मेरा एक ऐसा बेल्ट का वोट जहां से झानेदार वोट मिला। इसी कारण 2014 में भारी मतों से जीत हासिल हुई, उसके बाद 2019 में भी इस बेल्ट से सहयोग मिला। जिसके कारण पीडीडीयू नगर क्षेत्र से जो 12000 वोट से जीता उसमें यह बेल्ट अच्छा मदद किया था, इसी वजह से दोनों रोड गांव में अब चमचमाती नजर आएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी  चंदौली के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह जमकर सोते नजर आए।