जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

12 दिन बाद साहब को आयी पहली बैठक की याद, 1 अक्टूबर से चलना था कचरा संग्रह अभियान

चंदौली नेहरू युवा केंद्र चंदौली के तत्वाधान में दिनांक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक कचरा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है।
 
DM की बैठक 
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक कचरा संग्रह अभियान 
 

चंदौली नेहरू युवा केंद्र चंदौली के तत्वाधान में दिनांक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक कचरा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला आयोजन समिति की बैठक करके जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अफसरों को जिम्मेदारियां देते हुए निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने दो नोडल अधिकारी नामित किए हैं। ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक संग्रह कार्य के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है तथा शहरी क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी पीडीडीयू नगर को बनाया गया है। 

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए ठोस कार्य योजना बना लेने के निर्देश उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र को दिया है। स्वच्छ भारत कार्यक्रम 1 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे देश में मुख्य रूप से एकल उपयोग में प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। 

कार्यक्रम के मुख्य गतिविधियों में जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय कचरे का संग्रह एवं निवारण, ग्राम का सुंदरीकरण, पारंपरिक जल स्रोतों का कार्य शिविरों के माध्यम से शैक्षिक निकायों की साफ-सफाई, जनपद के प्रत्येक गांव एवं शहरी निकायों से प्लास्टिक कचरा एकत्र एवं उसका समुचित निस्तारण किया जाएगा। 


       

बोले- नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी

जिलाधिकारी इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराने के लिए आज पहली बैठक करने का समय निकाल पाए हैं। वहीं नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी अनिल सिंह ने चंदौली समाचार के साथ बाचचीत में कहा कि वह इसके लिए पहली तारीख से काम पर लगे हैं पर जिला स्तरीय पहली बैठक के बाद वह अपनी कार्य योजना देंगे तो ऐसा लगता है बाकी लोग दशहरे के बाद ही इस अभियान में अपना सहयोग दे पाएंगे।    

 

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक पीडी डीआरडीए, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चंदौली सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*