जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने सेना, पुलिस और पीएम को भेजी राखियां: डाक विभाग की अनूठी पहल

पीडीडीयू नगर स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के 50 से अधिक नन्हे खिलाड़ियों ने डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारतीय सेना और जिला पुलिस को राखियां व शुभकामना संदेश भेजे।
 

नन्द बॉक्सिंग एकेडमी राखी संदेश अभियान

भारतीय डाक विभाग की विशेष पहल

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और सेना को राखियां

चंदौली पुलिस को भेजा शुभकामना संदेश

50 से अधिक बाल खिलाड़ियों का उत्साह

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) नगर स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी व सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। भारतीय डाक विभाग के विशेष अभियान के तहत 50 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारतीय सेना के जवानों और चंदौली जिला पुलिस को लिफाफे में राखियां और शुभकामना संदेश भेजे।

नन्हें खिलाड़ियों में दिखा सेना और पुलिस के प्रति गहरा सम्मान
राखी के साथ संदेश भेजने के इस कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के छोटे-छोटे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने हाथों से लिखे संदेशों के जरिए देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों और कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा आदर और कृतज्ञता व्यक्त की।

डाक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
डाक विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी और पंकज जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डाक विभाग हमेशा राष्ट्रीय पर्वों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को प्राथमिकता देता है।

पूरा देश और खिलाड़ी हमारे जवानों के साथ खड़े हैं: कोच नन्दजी
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के संचालक और स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस पहल के माध्यम से खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया है कि देश की रक्षा और सेवा में लगे जवानों के साथ पूरा देश और सभी खिलाड़ी मजबूती से खड़े हैं।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे होनहार खिलाड़ी
इस अवसर पर लवली मौर्य, कुसुम यादव, कार्तिक यादव, आराध्या कुमारी, आराध्या पांडे, सूरज, नूरहसन, सुप्रिया, रितिका, दीपिका, आदवी, अमित, रजनीकांत, रुद्र, एंजल, समीर, शौर्य, दिव्यांशी, जीत, आदित्य, आलोक, सौरभ, सृष्टि, अर्पण, अनुपम और आंचल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*