डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना, श्रद्धालुओं के लिए AC बस की फ्री व्यवस्था, सुल्तानपुर में खुलेगी नई शाखा
चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा शनिवार को रवाना हुई। बिशुनपुरा-कांटा स्थित स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए AC बस की फ्री व्यवस्था की। वित्तीय शिक्षा पर भी जोर दे रहा विद्यालय, सुल्तानपुर में खुलेगी नई शाखा।
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या यात्रा रवाना
बिशुनपुरा-कांटा, चंदौली से गया श्रद्धालुओं का जत्था
श्रद्धालुओं के लिए AC बस की निःशुल्क व्यवस्था
CBSE के साथ कक्षा 6 से वित्तीय शिक्षा पर जोर
सुल्तानपुर में जल्द खुलेगी स्कूल की नई शाखा
चंदौली जिले के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा, चंदौली द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा के अंतर्गत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को श्रद्धालुओं का जत्था पावन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।
यह विद्यालय की ओर से आयोजित 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा है। श्रद्धालुओं के लिए वातानुकूलित बस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से निःशुल्क की गई। बस के रवाना होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
समाज सेवा का अनोखा उदाहरण
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस सेवा का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर ऐसे परिवारों को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए स्वयं ऐसी यात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है।
नियमित रूप से जारी यह पहल विद्यालय के शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व और सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। विद्यालय सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
शिक्षा के साथ वित्तीय शिक्षा पर भी जोर
विद्यालय के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, जो LTP Calculator के आविष्कारक एवं वित्तीय विशेषज्ञ हैं, के निर्देशन में संचालित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल में CBSE पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं वित्तीय शिक्षा से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. तिवारी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से ही फाइनेंशियल एजुकेशन की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाती है, ताकि बच्चे कम उम्र से ही बचत, निवेश और वित्तीय अनुशासन की बुनियादी समझ विकसित कर सकें। यह पहल जिले में अपने आप में अनोखी है।
नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा CBSE के निर्धारित मानकों के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यालय संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सुल्तानपुर में खुलेगी नई शाखा
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा शीघ्र ही सुल्तानपुर जनपद में शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विस्तार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को आधुनिक एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना है।
अगले कई महीनों की सीटें पहले से बुक
विद्यालय द्वारा संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी यात्राओं के लिए अगले कई महीनों की सीटें पहले ही आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराकर बुक कराई जा चुकी हैं।
तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विद्यालय परिसर का भ्रमण भी किया तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की।
20वीं अयोध्या तीर्थयात्रा के अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, रामअवध विश्वकर्मा, विकास तिवारी, आशा देवी, वकील सिंह, सिंकू पाठक, रोहित सेठ, संजय, श्रेया पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, सुनीता देवी, आंचल पाण्डेय, परमहंस तिवारी, ॐ पाण्डेय, चंद्रशेखर पाठक, शकुंतला पाठक, धर्मेंद्र पाठक, आयुष पाठक, सागर शर्मा, विनीत दुबे, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय, अमित कुमार, सुषमा देवी तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







