Daddys International School की दोनों शाखाओं में नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति, वाराणसी में हुआ भव्य समारोह, बिशुनपुरा चंदौली में श्वेता जी. रघुवंशी और सुल्तानपुर में अरविंद पाठक बने प्रिंसिपल
वाराणसी में भव्य समारोह में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल की बिशुनपुरा चंदौली शाखा में श्वेता जी. रघुवंशी और सुल्तानपुर में अरविंद पाठक बने प्रधानाचार्य, अनुशासन और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रहेगा जोर।
डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति
वाराणसी में हुआ भव्य नियुक्ति समारोह
बिशुनपुरा चंदौली में श्वेता रघुवंशी बनीं प्रिंसिपल
सुल्तानपुर शाखा में अरविंद पाठक बने प्रधानाचार्य
CBSE के साथ वित्तीय शिक्षा देने पर रहेगा जोर
वाराणसी जिले के महमूरगंज स्थित पिंड बलूची में आयोजित एक भव्य समारोह में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल की बिशुनपुरा, चंदौली शाखा के प्रधानाचार्य पद पर श्वेता जी. रघुवंशी तथा सुल्तानपुर शाखा के प्रधानाचार्य पद पर अरविंद पाठक की नियुक्ति की गई।
श्वेता रघुवंशी ने क्या कहा?
नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्वेता जी. रघुवंशी ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अरविंद पाठक का सपना
वहीं, अरविंद पाठक ने कहा कि दोनों शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एक समान शैक्षणिक संस्कृति विकसित करना उनका उद्देश्य है। शून्य से एक नए विद्यालय की शुरुआत करना उनके लिए एक चुनौती है और आगामी एक दशक में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल की अनेक शाखाओं का विस्तार करना उनका सपना है।
संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने क्या कहा?
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि जीवन में दूरदृष्टि बड़ी होनी चाहिए। वर्ष 2023 में स्थापित विद्यालय अपनी स्थापना के महज तीन वर्षों में दूसरी शाखा शुरू करने की दिशा में अग्रसर है। इस वर्ष पहली बार विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, जिनका उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा, “दुनिया में शिक्षक से महान कोई नहीं होता, क्योंकि विद्यार्थी की सफलता में सबसे अधिक प्रसन्न होने वाला व्यक्ति उसका शिक्षक ही होता है।”
डॉ. तिवारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य स्पष्ट और व्यापक है। सीबीएसई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वित्तीय शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।
समारोह में 120 से अधिक अतिथियों सहित शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







