स्कूल खुलने पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का छात्रों को खास संदेश: पहले दिन से अपनाएं ये 10 आदतें, बोर्ड परीक्षा में रचेंगे इतिहास
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों के लिए डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने 10 खास टिप्स दिए हैं। ये मूलमंत्र छात्रों की पढ़ाई और उनके चरित्र को संवारने में मददगार साबित होंगे।
छुट्टियों के बाद खुले स्कूल
डॉ. विनय प्रकाश की टिप्स
हर दिन 1% बेहतर बनें
मोबाइल को न बनने दें मालिक
अनुशासन आपको महान बनाएगा
गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों के लिए यह समय जोश और उत्साह से भरा होता है। इस मौके पर चन्दौली जिले के बिशुनपुरा (कांटा) स्थित 'डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल' के फाउंडर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों के नाम एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक संदेश भेजा है। उन्होंने बच्चों को समझाया है कि स्कूल का पहला दिन सिर्फ एक नई क्लास की शुरुआत नहीं, बल्कि जिंदगी का एक नया अध्याय होता है।
पहले दिन से अपनाएं ये 10 जादुई आदतें
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने छात्रों को 10 ऐसी बातें बताई हैं, जिन पर अमल करके वे असाधारण परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आखिरी समय में रट्टा मारने वाले अक्सर पछताते हैं, इसलिए पहले दिन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर हो जाएं। बच्चों को हर दिन खुद में सिर्फ 1% सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा, क्लास में सवाल पूछने में कभी संकोच न करें, क्योंकि सवाल पूछने वाला कुछ मिनट के लिए अनजान बनता है, पर न पूछने वाला जिंदगी भर अनजान रह जाता है।
स्मार्टफोन से दूरी और किताबों से दोस्ती
आज के डिजिटल दौर पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया को अपना मालिक मत बनने दीजिए। तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ नई चीजें सीखने के लिए करें, समय बर्बाद करने के लिए नहीं। इसके साथ ही, रोज सिलेबस से अलग कम से कम 30 मिनट कोई अच्छी कहानी, जीवनी या विज्ञान की किताब जरूर पढ़ें। उन्होंने शिक्षकों का सम्मान करने और रोज कम से कम एक अच्छा काम (दूसरों की मदद) करने की भी सलाह दी।
चरित्र और अनुशासन ही असली पूंजी
डॉ. तिवारी ने बच्चों को खेलकूद, अच्छे खान-पान और सेहत का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि कभी भी परीक्षा में कम अंकों या हार से डरना नहीं चाहिए, बशर्ते आप सीखना न छोड़ें। उन्होंने अंत में एक बेहद गहरी बात कही कि नंबर आपको अच्छी नौकरी तो दिला सकते हैं, लेकिन आपका अच्छा चरित्र ही आपको समाज में असली सम्मान दिलाएगा। ज्ञान इंसान को सफल बनाता है, लेकिन अनुशासन ही उसे महान श्रेणी में खड़ा करता है। उन्होंने नए सत्र के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








