जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए फॉर्म जारी, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और मुफ्त ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया है। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं, तो पूरी टाइमलाइन यहाँ देखें।

 
 

नवोदय विद्यालय के फॉर्म जारी

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई

28 नवंबर को होगी परीक्षा

कक्षा 5 के छात्र योग्य

पूरी तरह निशुल्क है आवेदन

अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा और जरूरी अपडेट सामने आया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया है। जो भी अभिभावक अपने योग्य बच्चों का दाखिला बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वे समय रहते ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकते हैं।

नोट कर लें ये जरूरी तारीखें
नवोदय विद्यालय संगठन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 07 जुलाई 2026 तय की गई है। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बच्चों की प्रवेश परीक्षा आगामी 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

क्या है उम्र और योग्यता के नियम?
प्रवेश के लिए जरूरी नियमों की बात करें तो छात्र का वर्तमान सत्र (2026-27) में किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ना अनिवार्य है। उम्र की सीमा के तहत बच्चे का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) होना चाहिए। विशेष नियम के अनुसार, छात्र केवल उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए फॉर्म भर सकता है, जहाँ का वह मूल निवासी है और कक्षा 5 में पढ़ रहा है।

ऐसे करें पूरी तरह मुफ्त आवेदन
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए यह आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय छात्र की फोटो, छात्र व अभिभावक के हस्ताक्षर और हेडमास्टर द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*