D.El.Ed. प्रशिक्षण 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, आ गयी टाइमलाइन
D.El.Ed. प्रशिक्षण 2025 के लिए आ गयी गाइडलाइन
सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी की जानकारी
24 नवंबर 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
15 दिसंबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे पंजीकरण
चंदौली जिले में D.El.Ed. प्रशिक्षण 2025 के लिए के लिए दिशा निर्देश आ गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने डीएलएड प्रशिक्षण 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 24 नवंबर 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र में दर्ज विवरण में संशोधन का कोई अवसर उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए अभ्यर्थी फाइनल सेव करने से पहले अपनी सभी प्रविष्टियों का मूल अभिलेखों से मिलान अवश्य कर लें। आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, शुल्क विवरण, योग्यता व आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
सचिव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार का आरक्षण देय नहीं होगा। वहीं अल्पसंख्यक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया भी शासनादेश दिनांक 12 नवंबर 2025 के अनुसार ही कराई जाएगी।
ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने एवं आवेदन प्रिंट निकालने की समय-सारिणी निम्नवत तय की गई है—
पंजीकरण प्रारंभ: 24 नवंबर 2025
पंजीकरण अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर 2025
आवेदन प्रिंट लेने की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। अंत में सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश एवं दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन करने की अपील की है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






