जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी : कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाती है चाय

सिर्फ कैंसर ही नहीं, चाय दिल की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। ग्रीन टी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती है, जिससे धमनियां साफ रहती हैं और हृदय रोग का खतरा कम होता है।
 

 रोज की एक कप चाय हो सकती है फायदेमंद

आपको बचा सकती है कैंसर और दिल की बीमारियों से

ऐसा नए रिसर्च में हुआ है खुलासा

दिनभर की थकान मिटाने के लिए हम अक्सर एक कप चाय का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह साधारण-सी चाय हमें कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकती है? एक हालिया रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी और ब्लैक टी का नियमित सेवन कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है।

चाय में छिपे हैं सेहत के राज
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, चाय की पत्तियों में पॉलीफेनोल्स नामक एक खास तत्व पाया जाता है, खासकर ईजीसीडी (EGCG)। यह तत्व शरीर में सूजन को कम करने, कोशिकाओं को टूटने से बचाने और हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है।

Tea

कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव
रिसर्च में दावा किया गया है कि जो लोग प्रतिदिन 3 से 5 कप ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करते हैं, उनमें कैंसर का खतरा कम होता है। यह स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों में भी असरदार मानी जा रही है। हालांकि, बहुत गर्म चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे गुनगुना करके पीना बेहतर है।

सिर्फ कैंसर ही नहीं, चाय दिल की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। ग्रीन टी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती है, जिससे धमनियां साफ रहती हैं और हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह शरीर से अतिरिक्त फैट को भी निकालने में सहायक होती है।

डायबिटीज और अन्य बीमारियों में लाभ
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी एक अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। वहीं, गठिया और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों, जैसे पार्किंसन, में भी चाय का सेवन फायदेमंद माना जा रहा है।

हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि जरूरत से ज्यादा चाय, खासकर खाली पेट या अधिक चीनी के साथ, नुकसान भी पहुंचा सकती है। अगर इसे सही तरीके से और संतुलित मात्रा में पिया जाए, तो चाय न सिर्फ दिन की शुरुआत को बेहतर बनाती है, बल्कि हमारे जीवन को भी स्वस्थ बना सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन दावों की पुष्टि के लिए अभी और बड़े स्तर पर शोध की आवश्यकता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*