जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

UP Board ने बढ़ाई पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की तिथि, अब 10 सितंबर तक होगा पंजीकरण

कक्षा 10 और 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 1 सितंबर कर दी गई है।
 

अब कक्षा 9 व 11 में 10 सितंबर तक पंजीकरण

कक्षा 10 व 12 के लिए 1 सितंबर तक आवेदन

शासन की अनुमति पर बढ़ाई गई तिथियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। शासन की अनुमति पर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

पहले यह अंतिम तिथि 5 अगस्त तय थी, लेकिन अब कक्षा 9 और 11 के छात्रों का ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। प्रधानाचार्यों को अग्रिम पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कर उसी तिथि तक विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

इसी प्रकार, कक्षा 10 और 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि भी 10 अगस्त से बढ़ाकर 1 सितंबर कर दी गई है। इस तिथि तक प्रधानाचार्य सभी योग्य परीक्षार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के जरिए कोषागार में जमा करेंगे।

शिक्षक संगठनों की मांग पर बढ़ी तिथि

पिछले दिनों कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण विद्यालय बंद रहे। इस वजह से शिक्षण कार्य व पंजीकरण की प्रक्रिया बाधित हो गई थी। कई शिक्षक संगठनों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

चेकलिस्ट की जांच 11 से 13 सितंबर तक

कक्षा 9 व 11 में पंजीकरण पूर्ण होने के बाद छात्र-छात्राओं के अपलोड विवरणों की चेकलिस्ट जारी होगी। प्रधानाचार्य 11 से 13 सितंबर तक इन विवरणों की जांच कर सकेंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*