जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सावित्री बाई फुले महाविद्यालय में मेधावी 10 छात्रों को किया सम्मानित ​​​​​​​

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सावित्री बाई फुले महाविद्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रबोधिनी-कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सावित्री बाई फुले महाविद्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रबोधिनी-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. रामसूरत, डॉ. कपीलदेव राम व प्राचार्या प्रो संगीता सिन्हा ने किया।

आपको बता दें कि सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. रामसूरत ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मूल प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इससे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक सोच, ऊर्जा और समझ को विकसित करने में गति मिलती है। 

डॉ. कपिलदेव राम ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी सफलता का आनंद असफलताओं से गुजरने के बाद ही प्राप्त होता है। वही मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चन्हि देकर सम्मानित किया गया। 


वार्षिकोत्सव में मंगलाचरण नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने द्रोपदी चीर हरण नाटक, ओल्ड इज गोल्ड गीत, आयो शुभ दिन एवम् बरसो रे मेघा नृत्य तथा लोक गीत आदि की सांस्कृतिक प्रस्तुति की। 


इस दौरान दस मेधावी सम्मान पुरस्कार विश्वविद्यालय के टॉपर कौशल्या, दीपशिखा, वन्दना मिश्रा, प्रतिभा सिंह एवम् साबरीन खातून, सपना तिवारी, कुमारी निशा साहनी, रविकिशन सिंह, अजीत यादव, मोनिका साहनी, पिंटू कुमार व पूजा को सम्मानित किया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*