जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

यूपी-बिहार के 42 विद्यालयों से आये 1790 विद्यार्थियों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

इलिया कस्बा स्थित संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें आसपास के अलावा बिहार प्रांत के विद्यालयों से आये कुल 1790 बच्चों ने भाग लिया।
 

 इलिया के संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा

प्रतिभा खोज परीक्षा में 1790 बच्चे हुए शामिल

यूपी के साथ-साथ बिहार के 42 विद्यालयों से आये थे  विद्यार्थी

चंदौली जिला के इलिया कस्बा स्थित संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें आसपास के अलावा बिहार प्रांत के विद्यालयों से आये कुल 1790 बच्चों ने भाग लिया।

 बताते चलें कि प्रतिभा खोज परीक्षा दो पालियां में संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से आरंभ होकर दोपहर 12 बजे तक चली। जिसमें कक्षा चार से लेकर आठवीं तक के कुल 1260 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शुरू होकर 4 बजे संपन्न हुआ। जिसमें नौवीं तथा दसवीं कक्षा के कुल 530 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में चंदौली जिला के विभिन्न विद्यालयों के अलावा बिहार प्रांत आयें कुल 42 विद्यालय के प्रतिभागी छात्रों ने प्रतिभाग किया।

  विद्यालय के प्रबंधक राधा कृष्णा जायसवाल ने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छात्रों की दक्षता को जानना और पहचाना है। बच्चों की दक्षता को जानने के बाद उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के काबिल बनना ही उद्देश्य है। 

1790 students

उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को आगामी 8 फरवरी के दिन विद्यालय प्रांगण में पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रथम तथा द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रेंजर साइकिल तथा शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। 

परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह अपने हमराहियों के साथ परीक्षा केंद्र का चक्रमण करती रही। जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न हो गया।

                                                                                                                                                                                               

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*