23वीं जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, धानापुर ब्लॉक बना चैंपियन
जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धानापुर रहा विजेता
उपविजेता का खिताब चकिया को मिला
विधायक सुशील सिंह ने मेडल और शील्ड देकर किया पुरस्कृत
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड के सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर के प्रांगण में 23वीं जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह के हाथों किया गया। प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन धानापुर विकासखंड रहा। वहीं उपविजेता चकिया की टीम रही। दोनों टीमों को मुख्य अतिथि ने मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
जिले के सभी नौ ब्लॉकों जिला स्तरीय प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन में बालक वर्ग में शहाबगंज के आंशु यादव 100 और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड पाया। वहीं बालिका वर्ग में धानापुर की काजल ने 200,400 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड मेडल हासिल किया।

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में चहनियां के कृष्णकांत ने 200 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में गोल्ड में हासिल किया। बालिका वर्ग में सृष्टि को गोल्ड मेडल का खिताब मिला। लोक नृत्य, समूह गान, अंताक्षरी और विशिष्ट प्रदर्शन में चकिया विकासखंड को विजेता घोषित किया गया। एकांकी में धानापुर विजेता रहते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की एकल खिताब चंदौली विकासखंड के नाम रहा। वहीं सकलडीहा को युगल पुरस्कार प्राप्त हुआ। बैडमिंटन बालक वर्ग में नौगढ़ ने एकल और युगल दोनों का खिताब अपने नाम किया। योगा बालक और बालिका वर्ग में बरहनी विजेता रहा, वहीं चकिया को विजेता का पुरस्कार मिला।
जिमनास्टिक बालक वर्ग में धानापुर विजेता और चकिया उपविजेता रहा, जिमनास्टिक बालिका वर्ग में चकिया विजेता और धानापुर उपविजेता का पुरस्कार पाया। वालीबाल बालक वर्ग में बरहनी विजेता और सकलडीहा उपविजेता रहा। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सकलडीहा विजेता और बरहनी उपविजेता, खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में नियमताबाद विजेता और नौगढ़ उपविजेता रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में शहाबगंज विजेता चकिया को उपविजेता घोषित किया गया। चक्का प्रक्षेप में धानापुर की शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बरहनी की शालिनी ने द्वितीय, सुप्रिया चहनियां को तृतीय स्थान का खिताब मिला।

गोला प्रक्षेप में सकलडीहा की आस्था में प्रथम, धानापुर की शालिनी ने द्वितीय चहनियां की पिंकी यादव ने तृतीय स्थान का मेडल हासिल कर अपने विकासखंड का नाम रोशन किया। इसी प्रकार लंबी कूद बालक वर्ग में चहनियां ने प्रथम, कबड्डी में बालिका वर्ग में शहाबगंज विजेता, चंदौली उपविजेता रहा।
इसी प्रकार विभिन्न खेलों में जिले के ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल और शील्ड पाया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों ने जिस तरह से अपने कला का प्रदर्शन किया है उससे निश्चित ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा में भविष्य में मौका प्रदान होगा, जिससे वह क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन करने में कामयाब होंगे।

उन्होंने पीटी विशेष प्रदर्शन में प्रदेश स्तरीय चैंपियन टीम चकिया को पांच हजार का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। कहां की अबकी बार प्रदेश में जो टॉप करेगा उस टीम को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं विशिष्ट तिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने बच्चों को 200 ट्रैक सू दिए जाने का घोषणा किया।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार, ग्राम प्रधान शीला गुप्ता, अजय गुप्ता, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, भूपेंद्र यादव, भूपेंद्र जायसवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, उपेंद्र जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, राजेश यादव सहित जिले की सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी तमाम शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







