जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DDO के औचक निरीक्षण में खुली ब्लाककर्मियों की पोल, तीन कर्मचारी मिले गैरहाजिर

जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे मुख्यालय पहुंची। जहां सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।
 

जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने किया ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण

सुबह 10 बजे पहुंची टीम ने खंगाला उपस्थिति रजिस्टर

12 में से 3 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

दिनभर ब्लॉककर्मियों में मचा हड़कंप

चंदौली जिले के शहाबगंज में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर कर्मचारियों की उपस्थिति का हाल जाना। जहां नियुक्त 12 कर्मचारियों में से तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अचानक निरीक्षण से ब्लाक कर्मियों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे मुख्यालय पहुंची। जहां सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थिति रजिस्टर पर 12 कर्मचारियों का नाम दर्ज है। जहां जांच के दौरान जेई आरईडी नेहा सिंह, लेखाकार प्रेम प्रकाश आर्या,कार्यालय सहायक राघवेन्द्र सिंह अनुपस्थित पाए गए।

वही शेष कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने इस दौरान सभी कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर सभी कार्य निष्पादित करें। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। ब्लाक मुख्यालय पर डीडीओ के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*