जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर से गायब बालिका को पुलिस ने किया बरामद, तीन अभियुक्त गये जेल, 31जनवरी को घर से गायब हुई थी बालिका

शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग बालिका को कस्बा से गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वही बालिका को बहला फुसलाकर भगाने वाली एक महिला के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग बालिका को कस्बा से गुरुवार को बरामद कर लिया गया। वही बालिका को बहला फुसलाकर भगाने वाली एक महिला के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के  मौसा महेन्द्र ने बीते 31जनवरी को पुलिस को लिखित जानकारी दिया था मेरे साढू की लड़की को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जूट गई। जहां लड़की को भागने में गांव की ही एक महिला की संलिप्तता नजर आईं। महिला पर पुलिस नजर रखने लगी। तभी गुरुवार को कस्बा के बस स्टैंड से दो महिला व एक पुरुष के साथ बालिका बरामद हो गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ बालिका को थाने ले आई। मुख्य अभियुक्त गांव की महिला रुक्मणी देवी व चकिया के शेरपुर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ कल्लू व गिरजा देवी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बीएनएस 137,370 मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जूट गई। 


इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि लड़की के माता-पिता पहले ही गुजर चुके है। बालिका अपने मौसा के साथ रहती थी। बालिका को बरामद करने के साथ सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*