जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

3 साल की मासूम है लापता, बबुरी थाने में पिता ने दी तहरीर

परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को आसपास की नहर, कुएं  तथा आसपास के इलाके में काफी छानबीन की। लेकिन दूर-दूर तक उसका कुछ भी पता नहीं चला।
 

सरौली गांव की रहने वाली एक 3 साल की बालिका लापता

तलाश में न मिलने के बाद पुलिस से मदद से गुहार

मीडिया से तस्वीर शेयर करने की अपील

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र की घटना में सरौली गांव की रहने वाली एक 3 साल की बालिका लापता हो गई है। परिजनों ने आसपास खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो बबुरी थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

बबुरी थाना पुलिस को शेयर देते हुए लड़की के पिता गोरख ने बताया है कि उसके 3 साल की बेटी किंजल शुक्रवार को घर से नहर की तरफ गई हुई थी। वहीं से वह अचानक लापता हो गई है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को आसपास की नहर, कुएं  तथा आसपास के इलाके में काफी छानबीन की। लेकिन दूर-दूर तक उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसीलिए थक हार कर पुलिस से लापता बच्ची को खोजने की गुहार लगाई है और उसकी तस्वीर शेयर की है।

 साथ ही साथ मीडिया से भी अनुरोध किया है कि लापता बच्ची की तस्वीर अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अगर बच्ची किसी के पास सही सलामत हो तो उसे परिजनों के पास भेजा जा सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*