जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विपणन शाखा पर 406 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, धान बेचने के लिए करना होगा इंतजार

धान खरीद के लिए पहले दिन 406 किसानों ने नंबरिंग करायी। विपरण अधिकारी यतींद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी किसानों से धान की खरीद नंबर से होगी। किसानों के नियत समय पर फोन से जानकारी देकर धान मंगाया जायेगा।
 

सेमरा गांव में है विपणन शाखा का केन्द्र

विभिन्न गांवों के 406 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

धान बेचने की प्रक्रिया प्रारंभ होने में देरी

चंदौली जिले के शहाबगंज इलाके में भी धान खरीद की तैयारी शुरू हो गयी है। इलाके के सेमरा गांव स्थित विपरण शाखा पर बुधवार को किसानों  ने धान बेचने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान विभिन्न गांव के 406 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

बताया जा रहा है कि जिले में बुधवार से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। लेकिन किसानों की धान तैयार नहीं होने के कारण धान बेचने की प्रक्रिया प्रारंभ होने में देरी है, लेकिन किसानों ने सुबह से ही रजिस्टेशन कराने के लिए कागजात लेकर जुटने लगे। किसानों ने आपसी सहमति  से बारी -बरी से रजिस्ट्रेशन कराया।

dhan khareed shahabganj

बताया जा रहा है कि धान खरीद के लिए पहले दिन 406 किसानों ने नंबरिंग करायी। विपरण अधिकारी यतींद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी किसानों से धान की खरीद नंबर से होगी। किसानों के नियत समय पर फोन से जानकारी देकर धान मंगाया जायेगा। किसान अपने धान को मानक के अनुसार सुखाकर व साफ करके केन्द्र पर लेकर जायेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*