जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अधिवक्ता श्रीनिधि पांडेय के घर में बैठी थी नागिन, 2 दिनों से घर में था दहशत का माहौल

नागिन के निकल जाने के बाद जहाँ श्रीनिधि पांडेय के परिवार ने सुकून की साँस ली है, वहीं उन्हें घर में अन्य साँपों के रहने की आशंका भी है।
 

 अधिवक्ता के घर से निकाली गयी 5 फीट लंबी नागिन

सांप के सफल रेस्क्यू से गांव वालों ने ली राहत की सांस

मिर्जापुर ज़िले से बुलाए गए सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह 

चंदौली ज़िले के शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत उसरी गांव में बुधवार को उस समय लोगों ने राहत की सांस ली, जब दो दिनों से दहशत का कारण बनी बैठी एक 5 फीट लंबी नागिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया। यह घटना गांव के अधिवक्ता श्रीनिधि पांडेय के घर में हुई, जहाँ नागिन बार-बार दिखाई दे रही थी, जिससे परिवार के लोग लगातार भयभीत थे और रात-दिन चैन से सो नहीं पा रहे थे।

सर्प विशेषज्ञ ने एक घंटे में किया रेस्क्यू
परिवारजनों की सूचना पर मिर्जापुर ज़िले के डोहरी गांव निवासी सर्प विशेषज्ञ महेश सिंह मौके पर पहुँचे। उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। नागिन को पकड़ने के बाद उसे एक लोहे के बड़े ड्रम में रखकर सुरक्षित रूप से जंगलों में छोड़ दिया गया।

इस सफल प्रयास के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और परिवारजनों ने राहत महसूस की और महेश सिंह के साहस तथा कौशल की सराहना की। 

अन्य साँपों की आशंका से परिवार सचेत
नागिन के निकल जाने के बाद जहाँ श्रीनिधि पांडेय के परिवार ने सुकून की साँस ली है, वहीं उन्हें घर में अन्य साँपों के रहने की आशंका भी है। परिवार के सदस्य अब पूरी तरह से सचेत हो गए हैं। इस पूरी घटना ने उसरी गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*