जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिवपुर गांव का 5 वर्षीय आरुष लापता, पुलिस तलाश में जुटी

मंगलवार की शाम 5 बजे गांव में गोलगप्पा बेचने वाला आया हुआ था। गांव के बहुत से बच्चे इकट्ठा होकर गोलगप्पे खा रहे थे। इसी बीच आरुष कब गायब हो गया किसी को भनक तक नहीं लगी।
 

इलिया थाना के शिवपुर गांव का 5 वर्षीय आरुष शाम से ही है लापता

पुत्र की खोज में दर-दर भटक रही है मां संजू देवी

बच्चें की खोजबीन में एस ओ प्रियंका सिंह कर रही हैं मदद

चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेन के शिवपुर गांव निवासी सरोज कुमार का 5 वर्षीय पुत्र आरूस मंगलवार की शाम 5 बजे से ही लापता है। काफी खोजबीन के बाद आरूस का कहीं पता न चलने पर परिजनों ने पुत्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने लापता बच्चें की मां संजू देवी से पूछताछ कर रही है।

Child Arush missing

बताते चलें कि मंगलवार की शाम 5 बजे गांव में गोलगप्पा बेचने वाला आया हुआ था। गांव के बहुत से बच्चे इकट्ठा होकर गोलगप्पे खा रहे थे। इसी बीच आरुष कब गायब हो गया किसी को भनक तक नहीं लगी। कुछ घंटे बाद जब आरुष का पता नहीं चला तो घर के लोग उसके खोजबीन शुरू किये। पुत्र की खोज में मां संजू देवी भी आसपास के गांवों में पुत्र को खोजने चली गई मगर उसका कहीं पता नहीं चला।

थकहार कर परिवार के लोगों ने पुलिस को फोन से सूचना दिया। जिस पर थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गयी और लापता पुत्र की मां संजू देवी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। तथा परिवार जनों को लापता बालक के खोजने में पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*