जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अटल आवासीय विद्यालय योजना में कंपोजिट विद्यालय पचवनिया चकिया से 6 बच्चों का हुआ चयन

चकिया में उत्तर प्रदेश शासन की बहुप्रतीक्षित अटल आवासीय विद्यालय योजना में कंपोजिट विद्यालय पचवनिया चकिया से कुल 6 बच्चों का चयन हुआ।
 

उत्तर प्रदेश शासन की है अटल आवासीय विद्यालय योजना

कंपोजिट विद्यालय पचवनिया के 6 बच्चों का हुआ सेलेक्शन

जानिए किन-किन बच्चों का हुआ है सेलेक्शन

चंदौली जिले के चकिया में उत्तर प्रदेश शासन की बहुप्रतीक्षित अटल आवासीय विद्यालय योजना में कंपोजिट विद्यालय पचवनिया चकिया से कुल 6 बच्चों का चयन हुआ। 


आपको बता दें कि प्रतिमा सिंह पुत्री राम प्रवेश सिंह का चयन कक्षा 9 में प्रवेश के लिए हुआ है। कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र श्लोक, युवराज, अर्पित एवम छात्रा अपर्णा एवम आयुषी का चयन हुआ है। 

सफल बच्चे मंडल स्तर पर स्थित अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी में बच्चे 12 से 15 एकड़ में फैले आवासीय परिसर में पढ़ेंगे। जहां पढ़ाई के साथ साथ खेल पर विशेष फोकस दिया जाएगा। जिससे चयनित पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे अब बेहतर और निशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगें। इसके बाद चकिया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रामटहल ने बच्चों की सफलता पर बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। 

वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी चकिया के कुशल निर्देशन में निश्चित ही परिषदीय परिवार नित नये लक्ष्य को प्राप्त कर नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों ने भी उनके चयन पर खुशी व्यक्त की और कहां की बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में अब आर्थिक स्थिति रोड़ा नहीं बन पाएगी।

बधाई देने वालों में एआरपी बाबूलाल, वेदप्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक तौसीफ खान, अभिभावक बनारसी चौहान, दीपक, जे पी पटेल, शिवकुमार मौर्य, अशोक, महेंद्र शर्मा एवम सिंधु प्रजापति उपस्थित रहे।


                                                                                                                                                                             

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*