भाजपा का मिशन नगर निकाय चुनाव मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भाजपा का अभियान

चंदौली जिला के चकिया में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा मिशन मोड में जुट गई है। जीत हर कीमत पर के तर्ज पर भाजपा हर घर पहुंच रही है। सबसे पहले जोर मतदाता सूची पर है। पार्टी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चला रही है उसी क्रम में नगर पंचायत चकिया के वार्डो मे भाजपा विधायक कैलाश खरवार व पार्टी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क करके मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने का कार्य किया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिलेगी जीत
भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी नगर निकाय के चुनावों में पार्टी की जीत के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठनात्मक ढ़ाचा और पार्टी कार्यकर्ताओं का परिश्रम निकाय चुनाव में भी हमें निश्चित रूप से सफलता दिलायेगी।
केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों के बारे में बताएगी भाजपा
शुभम मोदनवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लोक कल्याण के संकल्प के साथ जनहित में अभूतपूर्व कार्य किये है। अब हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि जनता के बीच जाकर संपर्क व संवाद के माध्यम से निकाय चुनाव में पार्टी को विजय के लिए जनता से समर्थन की अपील करें

इस दौरान विधायक कैलाश खरवार ,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष, शुभम मोदनवाल,दिव्या जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, अरविंद मोदनवाल, सुशील पांडेय, प्यारे लाल सोनकर, सरदार जीत सिंह, मनोज जायसवाल , अनिल सिंह, रिंकू मोदनवाल ,घनश्याम बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*