जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बौद्ध महोत्सव की तैयारी जोरों पर, 2 नवंबर को बौद्ध अनुयायियों का होगा जमावड़ा

इस दौरान मुख्य वक्ता भंते अशोक वंश श्रीलंका के हैं। संस्था के अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य ने बताया कि विगत 14 वर्षों से बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र में बौद्ध संस्थान घुरहूपुर द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। घुरहूपुर के पहाड़ी पर तथागत गौतम बुद्ध के शीलालेख व भित्तिचित्र पाये गये थे। इस खोज के बाद देश विदेश के बुद्ध अनुयायियों के आने का दौर जारी रहा। 

वहीं संस्था द्वारा पहाड़ी पर 2 नवम्बर को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाता है।  इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर , विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह रहेंगे। 

इस दौरान मुख्य वक्ता भंते अशोक वंश श्रीलंका के हैं। संस्था के अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य ने बताया कि विगत 14 वर्षों से बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बीच के दो वर्षों में कोविड के कारण सांकेतिक रुप से मनाया गया था। वहीं इस वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*