सुभाष चन्द्र को वाराणसी मंडल ज़ोन इंचार्ज बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

चंदौली जिले के शहाबगंज में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र को वाराणसी मंडल का ज़ोन इंचार्ज बनाया गया है। सुभाष चंद्र को मंडल ज़ोन इंचार्ज बनाए जाने का समाचार मिलते ही जनपद के बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया है। जिले के साथ साथ आसपास के इलाकों में बसपा कार्यकर्ताओं में सुभाष चन्द्र की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इनके पदाधिकारी बनाए जाने से बहुजन समाज पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी।

बसपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ कारणों से पार्टी से नाराज चल रहे ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। चंदौली जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र राम जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी तो वह जिले के जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। 2007 से 2012 के बीच सरकार के समय अधिकारियों पर काफ़ी दबाव बनाए हुए थे और कार्यकर्ताओं को ख़ूब तवज्जो देते थे।
इस दौरान बसपा कार्यकर्ता अजय, कमला, सन्तोष, रामकरन, अखिलेश आदि ने कहा कि सुभाष चन्द्र के पदाधिकारी बनने से पार्टी का ग्राफ़ बढ़ेगा। वहीं सुभाष चन्द्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा तथा पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*