जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM के निरीक्षण में धान क्रय केंद्र पर मिली गड़बड़ी, टोकन वितरण में हेराफेरी

 डीएम ईशा दुहन ने टोकन वितरण में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी भोलानाथ को कड़ी फटकार लगाई।
 

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को जमकर डांटा

 नियमानुसार धान खरीद किए जाने का दिया निर्देश 

चंदौली की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बुधवार को इलिया सहकारी समिति पर बनाए गए धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। किसानों के धान को तौल कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा का निरीक्षण कर बोरे के विषय में भी विस्तारपूर्वक पूछताछ की।

DM Chandauli Inspection

 डीएम ईशा दुहन ने टोकन वितरण में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी भोलानाथ को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथा धान खरीद में बोरे की कमी आडे नहीं आयेगी।

  डीएम ने नंबर लगा चुके सभी किसानों के धान को क्रम के अनुसार  नियमानुसार तौल कराए जाने का निर्देश दिया। केंद्र पर रात्रि के दौरान पिछले दिनों कुछ किसानों के धान को चोरी होने की शिकायत पर उन्होंने पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने की भी बात कही।

DM Chandauli Inspection

  इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी तथा किसान मौजूद रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*