जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में धूमधाम से मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन, विधायक रहे मौजूद

इनके जन्म दिवस के अवसर पर इनके ही गृह नगर के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है, और उनके जन्मदिवस को यादगार जन्म दिवस के रूप में मनाने का कार्य कर रहे हैं।
 

चकिया विधायक के आवास पर कार्यक्रम

मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित 

चंदौली जिला के चकिया नगर स्थित विधायक कैलाश खरवार आचार्य के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन उनके ही गृहनगर में धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह चकिया तहसील के भभौरा गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा चकिया नगर से प्राप्त की है प्रदेश के शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री तक के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान समय में वह देश के रक्षा मंत्री हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे कार्य किए हैं, जो प्रदेश एवं देश के लिए सदैव यादगार रहेंगे। इनके जन्म दिवस के अवसर पर इनके ही गृह नगर के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है, और उनके जन्मदिवस को यादगार जन्म दिवस के रूप में मनाने का कार्य कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्म दिवस को लेकर उत्साहित कार्यकर्ता रविवार को विधायक कैलाश खरवार आचार्य के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर रोरी का टीका लगाकर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर केक काटते हुए बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। 

इस अवसर पर विधायक कैलाश खरवार आचार्य, भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री संदीप गुप्ता, कैलाश जायसवाल, दिव्या जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, राजकुमार जयसवाल, आशु गुप्ता, रवि गुप्ता, शिव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*