जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डॉक्टर को अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना चाहिए, डॉक्टर डे पर बोले अशोक दुबे

 
हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, जिसमें गरीब एवं असहाय मरीजों को इधर उधर भटकना न पड़े।

 चिकित्सकों को धरती पर भगवान कहा जाता है, लेकिन कुछ चिकित्सक अपने दायित्वों से विमुख होते जा रहे हैं। उक्त बातें बरहुआ स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक दुबे ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कहीं।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी चिकित्सकों को लड़ाई लड़नी चाहिए कि हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो, जिसमें गरीब एवं असहाय मरीजों को इधर उधर भटकना न पड़े।

डॉ अशोक दुबे ने बताया कि चिकित्सक दिवस डॉक्टर विधान चंद्र राय के स्मृति में मनाया जाता है। वे ऐसे चिकित्सक थे, जो उम्रभर जरूरतमंदों की निरंतर सेवा करते रहे। आज चिकित्सक अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख होते जा रहे हैं। लोगों के नजर में भी चिकित्सकों के प्रति सम्मान में कमी आ गई है।  

डॉ अशोक दुबे ने कहा कि चिकित्सकों को अर्थ नहीं मिलता लेकिन यश व आत्मसंतुष्टि जरूर मिलती है। हर चिकित्सक को अपने मरीजों के प्रति समर्पित रहना चाहिए। डॉक्टर दिवस सभी डॉक्टरों को प्रेरणा देता है कि वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*