जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह का बेटा आईआईटी खड़गपुर में सेलेक्ट, रवानगी के पहले लोगों ने दी बधाई

 पिता अनुग्रह नारायण सिंह अपने बेटे श्रेय सिंह की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आगे की पढाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
 

 शहाबगंज ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह

सरोज सिंह का बेटा आईआईटी खड़गपुर में सेलेक्ट

रवानगी के पहले लोगों ने दी बधाई

चंदौली की शहाबगंज ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह का बेटा श्रेय सिंह का चयन देश के ख्याति प्राप्त संस्थान आईआईटी खड़गपुर के लिए हो गया है। इसकी जानकारी होने पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। श्रेय सिंह ने भले ही यह सफलता अपनी मेहनत व लगन से पायी है, लेकिन इसका श्रेय वह अपने दादा जयराम सिंह, माता सरोज सिंह और पिता अनुग्रह नारायण सिंह को देते हुए कहते हैं कि इन्हीं लोगों के आशीर्वाद और प्रोत्साहन से यह उपलब्धि मिल सकी है। इसके लिए वह हमेशा इनके आभारी रहेंगे।


शहाबगंज के घोड़सारी गांव की निवासी और शहाबगंज की पूर्व प्रमुख सरोज सिंह के पुत्र श्रेय सिंह पढ़ने में काफी गंभीर थे। इसीलिए परिवार के लोगों ने उनको पढ़ने का पूरा मौका दिया। इस साल उनका आईआईटी खड़गपुर में चयन हो गया है। इससे उनके परिवार और गांव वासियों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि श्रेय के चयन से गांव वासियों और क्षेत्र के लोगों का गौरव और मान बढ़ा है और इससे इलाके के और बच्चे प्रेरित होंगे। 

 पिता अनुग्रह नारायण सिंह अपने बेटे श्रेय सिंह की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आगे की पढाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं मां सरोज सिंह ने बेटे को प्यार दुलार कर ऐसे ही मेहनत करते रहने और आगे बढ़ने की कामना करते हुए हौसला बढ़ा रही हैं।

आईआईटी खड़गपुर रवानगी से पहले श्रेय सिंह से मिलने आस पड़ोस और जान पहचान वालों का तांता लगा रहा। श्रेय चार सालों तक आईआईटी खड़गपुर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर अपना भविष्य संवारना चाह रहे हैं। अभी पूरा ध्यान वह चार साल की पढ़ाई पर लगाना चाह रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*