जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया तहसील के ग्रामीण अंचलों में नहीं जल रहा है अलाव, ठंड और गलन से ठिठुर रहे हैं लोग

जबकि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने विद्यालयों में छुट्टी किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया है। 
 

क्या कर रही हैं नगर पंचायत

क्यों नहीं ध्यान दे रहे उपजिलाधिकारी

दो चार लोगों के मरने के बाद जागेगा प्रशासन


 चंदौली जिला की चकिया तहसील के ग्रामीण अंचलों में कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक किसी भी जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे दिन भर लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

 बताते चलें कि तहसील तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों में कंबल का वितरण तथा कस्बा व गांवों में जगह-जगह अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की जाती रही है। मगर अबकी बार प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने विद्यालयों में छुट्टी किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया है। 

बावजूद गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचाव का कोई इंतजाम अभी तक नहीं किया गया। इधर नए वर्ष के आरंभ से ही कोहरा और ठंड में काफी इजाफा हुआ है। तापमान का पारा काफी लुढ़क गया है। बावजूद प्रशासनिक अधिकारी अलाव जलाने तक की व्यवस्था के लिए चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने जिलाधिकारी ईशा दुहन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इलाके में ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाए जाने की व्यवस्था किए जाने का मांग किया है।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*