पर्यावरण व जल संरक्षण अभियान के तहत अमृत सरोवरों पर होमगार्ड के जवानों ने किया पौधरोपण

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के आह्वान पर बुधवार को अमृत सरोवर राममनोहर लोहिया, अमृत सरोवर महारथपुर व लाल बहादुर शास्त्री अमृत सरोवर हडौरा पर होमगार्ड्स के जवानों ने पौधारोपण किया। जहां विभिन्न किस्म के 120 पौधे लगाये गये।
बताया जा रहा है कि पर्यावरण व जल संरक्षण अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश में नवनिर्मित अमृतसरोवर पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत महारथपुर अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान के देखरेख में 80 पौधे लगाये गये।
वहीं हडौरा गांव स्थित अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नित्यानंद खरवार की देखरेख में 40 पौधे लगाये गये। इस दौरान श्याम राज सिंह, पारसनाथ तिवारी, कपिल मुनि, विजय शंकर चौबे सहित आदि होमगार्ड्स उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*