जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राष्ट्रपति पद की द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, परशुराम सिंह बोले-राष्ट्र के सृजन में कल्याणकारी पहल

आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू देश की पहली वह शख्सियत हैं जिन्हें राष्ट्र के प्रथम व्यक्ति का दर्जा मिला, जो भारत जैसे विशाल राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।
 

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए द्रोपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण होना नए राष्ट्र के सृजन में कल्याणकारी साबित होगा। यह बातें राष्ट्र से सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कटवामाफी गांव में सोमवार को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।

श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू देश की पहली वह शख्सियत हैं जिन्हें राष्ट्र के प्रथम व्यक्ति का दर्जा मिला, जो भारत जैसे विशाल राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। कहा कि भारत ही ऐसा राष्ट्र है और भारतीय जनता पार्टी की ऐसी पार्टी है जो समाज के निचले तबके के लोगों को सबसे ऊपर उठाने का काम करती है। राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की ताजपोशी होने के साथ ही पूरा राष्ट्र गौरवान्वित है।

 श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किया है वह इतिहास के पन्नों पर दर्ज होने के साथ सदैव याद किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*