जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में RSS ने आयोजित किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक कांता सिंह ने किया। इस दौरान लगभग 25 लोगों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु मंत्र लेने के साथ ही अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 

RSS के कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में जुटे लोग
 

चंदौली जिले के चकिया कस्बे में स्थित ठाकुर बाग मंदिर परिसर में सोमवार की दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 3 लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कई लोगों ने अपने गुरु से दक्षिणा के रूप में आशीर्वाद लिया। 

कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक कांता सिंह ने किया। इस दौरान लगभग 25 लोगों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु मंत्र लेने के साथ ही अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार धनराशि देता है और यदि उसके पास धन नहीं है तो वह पुष्प अर्पित करता है। उन्होंने कहा कि जब भी हमारे देश में संकट आता है, तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सबसे पहले खड़ा होता है और लोगों द्वारा प्राप्त हुए धन का उसी में प्रयोग किया जाता है, जिससे कि वह संकट के समय लोगों की मदद के काम आ सके।

इस दौरान मुख्य रूप से राम दुलारे गोंड, अशोक पांडेय, सत्य प्रकाश, मदन, सक्षम श्रीवास्तव, मनोज कुमार, कैलाश जयसवाल, दीपक कुमार, राजकुमार जायसवाल, लकी जायसवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*