जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

श्रीराम के जन्म की कथा पर जमकर पंडाल में लगा जयघोष, श्रोताओं में दिखा उत्साह

भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश करना शुरू किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए।
 


 
चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के अमांव गांव में बाबा मुरलीधर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के तृतीय दिवस की पावन बेला में  कथा वाचक आस्था दुबे द्वारा भक्तों को श्री राम जन्म की कथा सुनाई। जिसको सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। श्री राम कथा में भक्तों को भगवान की कथा का वर्णन किया गया।  राम के जन्म की कथा में उनके जन्म का प्रसंग आते ही  कथा पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जय घोष होने लगा। 

Ramkatha in amaw


कथावाचक ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। उन्होंने ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश करना शुरू किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा वह सदा सदा के लिए अमर हो गया।

वहीं मानस मंजूषा कथा वाचिका आस्था दुबे द्वारा राम  कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा वाचिका ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्यावासी हर्षित हो गए। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी। 

Ramkatha in amaw

इस मौके पर हौसला विश्वकर्मा, डॉ. राजू, विकास श्रीवास्तव, घनश्याम कनौजिया, सुनील पांडे उर्फ शनीचर बाबा, बनारसी गुप्ता, नंदू यादव, मटरु यादव, मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, हौसिला यादव, गया यादव, श्याम नारायण सिंह चौहान, अभिषेक, चुनर देव चौहान, सुनील सिंह, अनिल कुमार, संजय चौहान आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*