जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया के जागेश्वर नाथ धाम परिसर में धूमधाम से मनायी गयी संविधान निर्माता डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती

भागीदारी पार्टी (पी) कुम्हार जाति के हितों के संरक्षण करने और उन्हें सामाजिक राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्षरत हैं।  
 

 प्रजापति समाज का राजनीतिक सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी

 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत हेतिमपुर ग्राम सभा के जागेश्वर नाथ धाम परिसर में संविधान सह निर्माता डॉक्टर रत्नप्पा कुम्भार की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के संगठन से ही समाज की राजनैतिक सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी। इसके लिए बच्चों को शिक्षित करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है।

Ratnappa Kumhar jayanti

उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी (पी) कुम्हार जाति के हितों के संरक्षण करने और उन्हें सामाजिक राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्षरत हैं।  कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने प्रजापति समाज की उपेक्षा की है। जिससे समाज उत्थान से वंचित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है।

 समारोह के दौरान अनेक लोकगीत गायकों के साथ ही वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ रत्नप्पा कुम्हार संतराम बीए सहित तमाम समाज के अग्रणी लोगों के सामाजिक आर्थिक योगदान को याद किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में महेश चंद्र प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, भूल्लन प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, शीला प्रजापति, रेनू प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुमंत प्रजापति, मनोज प्रजापति, अरविंद प्रजापति, ज्ञान प्रजापति, सुभाष प्रजापति  राजू प्रजापति, महेश प्रजापति सहित तमाम समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षता चेखुर प्रसाद प्रजापति ने संचालन शोभनाथ प्रजापति ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*