जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धान क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश

उपजिलाधिकारी ने विपणन शाखा खरीद की स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। क्षेत्रीय सहकारी समिति के किसानों से धान खरीद के बारे मे जानकारी ली। इलिया केन्द्र पर विद्युत व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया।
 

चकिया के उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने किया दौरा

विपणन शाखा की खरीद की जांच पड़ताल

चंदौली जिले के जिलाधिकारी के निर्देश पर चकिया के उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद व तहसीलदार विकास धर दूबे ने बुधवार को विपणन शाखा शहाबगंज क्षेत्रीय सहकारी समिति शहाबगंज व किसान सहकारी समिति इलिया धान क्रय केन्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान खरीद में तेजी लाने का केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही पूरी क्षमता के साथ कांटा चलाने को कहा। किसानों को क्रय केन्द्रों पर कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

उपजिलाधिकारी ने विपणन शाखा खरीद की स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। क्षेत्रीय सहकारी समिति के किसानों से धान खरीद के बारे मे जानकारी ली। इलिया केन्द्र पर विद्युत व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र पर पूरी क्षमता के साथ तौल कराये। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  

उन्होंने प्रत्येक केन्द्र पर क्षेत्रीय लेखपाल को उपस्थित रहने का निर्देश दिया। धान खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान तौफिक अहमद, भूपेन्द सागर, धर्मेन्द सिंह सहित कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*