मुलायम सिंह के निधन पर सपाईयों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

चंदौली जिले के शहाबगंज कस्बा स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगला पर सपा नेता महमूद आलम के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस मौके पर महमूद आलम ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। अपने राजनैतिक काल में रक्षा मंत्री बनने के साथ-साथ उन्होंने 7 बार संसद सदस्य के रूप में लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ 10 बार विधानसभा सदस्य रहे।
निवर्तमान वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया ने कहा कि आज हम लोगों ने अपना एक गुरु खो दिया है। दलितों वंचितों पिछड़ों के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव सर्व समाज के नेता, सब के मसीहा, सभी के विषय में रात दिन सोचने वाले भारत के नेता समाजवादी पार्टी के संस्थापक का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार की सुबह निधन हो गया है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के आम जनमानस में शोक की लहर छा गई है। नेताजी के चले जाने से हम लोग स्तब्ध हैं। आज हमने अपना संरक्षक को दिया।
प्रधान बदरुद्दूजा अंसारी ने कहा कि नेता जी के निधन से उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में शोक छा गया है। भले ही वह हम लोगों के बीच में नहीं हैं। लेकिन हम लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, अजय शेखर, गुलाब पासवान, रामचंद्र यादव,सजाऊद्दीन प्रधान,सिरताज मुरलीधर रस्तोगी, तसलीम, बिरहा गायक चन्दन यादव, शारदानंद मौर्य, चंद्रभान सिंह पटेल, विवेक विश्वकर्मा, रिंकू यादव, गुलाब गोंड, महेश पासवान, कुन्दन चौहान, इलियास अवारी, मनोज यादव, लालब्रत यादव, बबलू शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*