जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन, परिणय सूत्र में बंधे 41 जोड़ें

पंजीकृत 41 जोड़ी में मौजूद 39 जोड़ो का पंडितों ने मंत्रोचार के बीच विवाह संपन्न कराया। वहीं दो मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलवियों ने कराया। विवाह के संपन्न हो जाने के बाद शादी पंडाल में मौजूद लोगों ने लावा और पुष्प की वर्षा कर उन्हे आशीर्वाद दिया। 
 
39 जोड़ों ने मंत्रोचार के साथ लिए फेरे,  2 जोड़ों का हुआ निकाह, शादी में आशीर्वाद के साथ दिए गए उपहार भी 
 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें 41 जोड़े शहनाई की धन,मंत्रोचार के बीच परिणय सूत्र में बंध गये। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह एडवोकेट और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने युगल दंपत्तियो को स्नेहाशीष देकर उनके गृहस्थ जीवन की मंगल कामना की।

Samuhik Vivah
युगल दंपत्तियो को स्नेहाशीष देकर उनके गृहस्थ जीवन की मंगल कामना की।


 
बताते चलें कि सामूहिक विवाह योजना को सकुशल संपन्न कराने के लिए ब्लाक परिसर में मनोहारी पण्डाल तथा आकर्षक मण्डप बनाये गये थे। सुबह से ही क्षेत्र के तमाम गांवो के वर एवं वधू पक्ष के लोगो का अपने परिजनो के साथ ब्लाक परिसर में आना-जाना लगा हुआ था। 

Samuhik Vivah

पंजीकृत 41 जोड़ी में मौजूद 39 जोड़ो का पंडितों ने मंत्रोचार के बीच विवाह संपन्न कराया। वहीं दो मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलवियों ने कराया। विवाह के संपन्न हो जाने के बाद शादी पंडाल में मौजूद लोगों ने लावा और पुष्प की वर्षा कर उन्हे आशीर्वाद दिया। 

Samuhik Vivah
जोड़ो को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटियों का कन्यादान करना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कहा कि विकास खण्ड चकिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सफल कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनो का चार चाँद लगा रहा है। इस दौरान परिणय सूत्र में बंधे 41 जोड़ो को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। 

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य, ब्लाक प्रमुख  शंभूनाथ सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह यादव, भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, डॉ प्रदीप मौर्य, राजकुमार जयसवाल, अनिल केसरी, ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार राय, इंजीनियर अवधेश यादव, ओमप्रकाश सिंह,रामलाल यादव,नवीन सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*