जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सामूहिक विवाह बंधन में बंधे 44 जोड़े, शहाबगंज में हिंदु-मुस्लिम जोड़ों की ऐतिहासिक शादी

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीला करने का वीणा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया है। जहां सामूहिक विवाह का आयोजन कर शादी का पूरा खर्च सरकार उठाती ही है, वहीं गृहस्थी का सामान के साथ 35 हजार रुपये लड़की के खाते  में भेजा जाता है।
 

 छत्रबली सिंह ने वर वधू को दिया आशीर्वाद, बीडीओ दिनेश सिंह ने सौंपा विवाह का प्रमाण पत्र, 42 जोड़ों हिंदू व 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह 

 

चंदौली जिले के शहाबगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर  में शादी समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर 42 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार व 2 मुस्लिम जोड़े का मौलवी ने निकाह कराते हुए विवाह संपन्न कराया। जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने मरने की कसमें खायीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह व बीडीओ दिनेश सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुये विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा। 

Samuhik Vivah Shahabganj

शहाबगंज ब्लॉक में आयोजित शादी सामरोह स्थल को फूल मालाओं व गुब्बारों से परिसर को सजाया गया था। समारोह शुरू होने पर वर पक्ष के लोग बारात लेकर शादी स्थल पर बैंड बाजे की धुन पर नाचते-झूमते हुए पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के बीच वर और कन्या ने एक-दूसरे को वरमाला पहना कर दांपत्य सूत्र में बंध गये। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का मौलाना ने निकाह कराया। विवाह मण्डम में उपस्थित लोगों ने वर और कन्या को आशीर्वाद दिया। 

Samuhik Vivah Shahabganj

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीला करने का वीणा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया है। जहां सामूहिक विवाह का आयोजन कर शादी का पूरा खर्च सरकार उठाती ही है, वहीं गृहस्थी का सामान के साथ 35 हजार रुपये लड़की के खाते  में भेजा जाता है। इससे नवविवाहित जोड़े जिंदगी की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करने का मौका मिलता है और गरीब माता-पिता अनावश्यक दहेज व खर्चे से बच जाते हैं।

Samuhik Vivah Shahabganj

इस अवसर पर नोडल जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर, प्रधान संघ के अध्यक्ष गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू, 
एडीओ समाज कल्याण उपेंद्र पाण्डेय, एडीओ पंचायत अरविन्द्र कुमार सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सुनिल कुमार पाल, मुरली श्याम, अनिल सिंह, रामदुलार, जैनेन्द्र  राव, अनिल पटेल, चन्द्रबली सिंह, संदीप सिंह, मुन्ना भाष्कर, नित्यानंद खरवार, यदुनाथ  चौहान, राम सुचित दूबे, योगेश गौतम, परमेश्वरी, ओपी केशरी, आदि उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित साधु शुक्ल ने विवाह संपन्न कराया। वहीं हाजी बलीउल्ला अंसारी ने मुस्लिम कन्याओं का निकाह कराया। विवाह में आये अतिथियों  का स्वागत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*