जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अमांव में निकाली गयी हर घर तिरंगा यात्रा, लोगों में जागा देश प्रेम का उत्साह

वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देश भक्ति गाने पर शिरकते लोग आगे बढ़ते जा रहे थे।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अमांव गांव में ग्राम प्रधान यदुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को अमृत महोत्सव का आयोजन गांव की त्रिमुहानी से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर मुरलीधर चैनपुरा होते हुए पूरे गांव और गलियों से गुजरी। विशाल यात्रा के साथ प्रभात फेरी के अंदाज में हाथों में झंडा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 

Tiranga Yatra Amawan Village

इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देश भक्ति गाने पर शिरकते लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। 

Tiranga Yatra Amawan Village

इस मौके पर ग्राम प्रधान जदुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अमृत महोत्सव में हर कोई भाग लेकर अपने गर्वान्वित महसूस कर रहा है। बड़े ही शान से हाथों में तिरंगा लेकर व घरों पर लगाकर जयघोष कर रहे हैं। देश के आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है, तब जाकर हम आज खुली हवा में सांस ले रहें हैं। गौरवशाली इतिहास को याद करने व जश्न मनाने के लिए सरकार की यह एक पहल है। महोत्सव भारत के जनता को समर्पित है। 

Tiranga Yatra Amawan Village

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, सुनील सिंह चौहान, मिथिलेश कुमार, धर्मराज सिंह चौहान, अरविंद सिंह, अनुराग शर्मा, दुर्गा चौहान, जितेंद्र ,भूपेंद्र, भोनू चौहान, दीपक, मुरारी, दशमी राम, सारनाथ, मन्नु राम, हर्षदेव चौहान, सिन्टू विश्वकर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*