जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में शोक सभा का आयोजन कर सपा नेताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
 

चंदौली जिले के चकिया तहसील मुख्यालय पर धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के सोमवार की सुबह अचानक निधन हो जाने के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गयी। खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों एवं नेताजी के चहेतों ने दुख की इस घड़ी में अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ  जगह-जगह पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इसी क्रम में नगर के गांधी पार्क परिसर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया,  जिसमें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अपने नेता को खोने के बाद सपाइयों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधाकर कुशवाहा, प्रीतम बागी, सदर मुस्ताक अहमद खान, मुख्तार अहमद, सुजीत कन्नौजिया, रामकृत एडवोकेट, अनिल सोनकर, अजय कुमार गुप्त, रमेश गुप्ता, दशरथ चंद सोनकर, काशी
जायसवाल, श्री त्रिभुवन जायसवाल, लड्डू खां, रहमत खान, खालिद कमर, तनवीर खान,  प्रवीण यादव, बृजेश यादव,  ईशान गुप्ता, विष्णु जायसवाल, अवनीश, सुमन सहित तमाम  समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*