जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वीरेंद्र मोहन सिंह बने अखिल भारतीय शिक्षक संघ चकिया के अध्यक्ष

जिला मंत्री मनोज पाण्डेय ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को संगठन के संविधान व पद व गोपनीपता की सपथ दिलायी तथा सभी को हर समय शिक्षक एवं शिक्षा हित में बिना राग द्वेष भय पक्षपात के कार्य करने को कहा।
 

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के चकिया ईकाई का हुआ गठन

 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मुजफ्फरपुर में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ,नई दिल्ली से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई चकिया का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष - विरेन्द्र मोहन सिंह , महामंत्री रामविलास , कोषाध्यक्ष - ज्योति प्रकाश,ममता मिश्रा सहित कुल 30 अन्य महिला उपाध्यक्ष पदाधिकारियों का चयन किया गया । 

Virendra Mohan

बताते चलें कि पुनर्गठन की कार्यवाही जिला मंत्री मनोज पाण्डेय के देखरेख में तथा पर्यवेक्षक नियाज अहमद , विनोद व चुनाव अधिकारी राजेश पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष ने सम्पन्न कराया। जिला मंत्री मनोज पाण्डेय ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को संगठन के संविधान व पद व गोपनीपता की सपथ दिलायी तथा सभी को हर समय शिक्षक एवं शिक्षा हित में बिना राग द्वेष भय पक्षपात के कार्य करने को कहा।

कार्यक्रम को कन्हैया लाल सेवानिवृत्त शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय केराडीह और कुशल मंच संचालन मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार कौशल ने किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह , राकेश पाण्डेय , अच्युतानंद त्रिपाठी , विक्रांत चौहान , आनंद मिश्रा , ओमप्रकाश भारती , विमल कुमार सिंह , राजेश पटेल रिजवान अली , मनोज पाण्डेय , सरोज प्रभा , अन्तिा , भारती , राजेश तिवारी , निर्मल कुमार सिंह , राजीव " सिंह , शैलेष गुप्ता , इमामबिहारी सिंह , बाबूलाल आदि शिक्षक साथी उपास्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*