जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर आधार सेंटर चालू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

शहाबगंज ब्लाक परिसर में आधार सेंटर चालू होने से ग्रामीणों की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल गया। आधार बनने से लोगों को अब चकिया, चन्दौली का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।

 

अब लोगों को छोटे मोटे काम के लिए नहीं होना होगा परेशान

आधार बनवाने के लिए लोगों को पड़ रहा था भटकना

 अब मिलेगी ब्लॉक स्तर पर सुविधा

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लाक परिसर में आधार सेंटर चालू होने से ग्रामीणों की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल गया। आधार बनने से लोगों को अब चकिया, चन्दौली का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।

 बच्चों के नामांकन से लेकर बुजुर्गों के पेंशन तक, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर आयुष्मान कार्ड बनवाने सहित हर जरूरी चीजों में आधार की अनिवार्यता से लोग परेशान हो जा रहे है। लेकिन आधार में नाम संसोधन, जन्मतिथि, फिंगर अपडेट,पता में बदलाव या फिर नया आधार बनवाना हो सभी समस्याओं का निदान आसानी से हो जायेगा। क्योंकि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए खण्ड विकास अधिकारी के पहल पर ब्लाक परिसर में ही आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया। 


इस सम्बन्ध में केन्द्र संचालक अखिलेश कुमार ने बताया कि जिस भी व्यक्ति को आधार कार्ड से सम्बंधित जो भी कार्य है।उसका निदान किया जायेगा। वैधानिक पत्रावली के साथ उपस्थित होकर कार्य करा सकते है।

बीडीओ दिनेश सिंह ने कहां कि आधार के लिए ग्रामीणों को बहुत भटकना पड़ रहा था। आधार बनवाने के लिए चकिया, चन्दौली जाना पड़ता था उसके बाद भी नही बन पाता था। अब इन समस्याओं से निजात मिल जायेगा।

                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*