जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ADM ने धान क्रय केंद्रों व निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

चकिया तहसील परिसर में स्थापित निर्वाचन कार्यालय व क्षेत्र के सिकंदरपुर व नवीन मंडी परिसर में बने धान क्रय केंद्रों का एडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।
 

चंदौली में धान खरीद कम होने से अफसर परेशान

केन्द्रों को देखने निकले अफसर

 एडीएम अभय कुमार पाण्डेय का दौरा

 

चंदौली जिला के चकिया तहसील परिसर में स्थापित निर्वाचन कार्यालय व क्षेत्र के सिकंदरपुर व नवीन मंडी परिसर में बने धान क्रय केंद्रों का एडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।और सभी जानकारियां लेने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दें कि क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित सहकारी समिति में बनाए गए धान कर केंद्र व नवीन मंडी परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर गुरुवार की दोपहर एडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया।और धान खरीद के बारे में कर्मचारियों से जानकारियां लीं।और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।जिससे किसानों को परेशान होना पड़े।अन्यथा लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

dhan kahreed kendra

इसके साथ उन्होंने तहसील परिसर में बने निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से सभी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को तैयार कर लें। कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सारे कागजातों के पूर्ण होने पर ही नाम दर्ज करें।

इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*