मुबारकपुर गांव में हुआ “आकाशवाणी गांव में” कार्यक्रम का रिकॉर्डिंग, 23 अगस्त को होगा प्रसारण
मुबारकपुर गांव में "आकाशवाणी गांव में" कार्यक्रम
किसानो, शिक्षकों, प्रबुद्ध जनों, पर्यावरण विद् तथा कृषि विशेषज्ञ के अनुभव का हुआ रिकॉर्डिंग
23 अगस्त को आकाशवाणी वाराणसी द्वारा कृषि जगत कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे होगा प्रसारण
आप भी सुने और उठाएं लाभ
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल के मुबारकपुर गांव में "आकाशवाणी गांव में" कार्यक्रम का रिकॉर्डिंग किया। जिसमें किसानों, शिक्षकों, प्रबुद्ध जनों तथा गांव के जनप्रतिनिधियों से विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा की गई। जिसका प्रसारण आकाशवाणी वाराणसी से आगामी 23 अगस्त को कृषि जगत कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे किया जाएगा।
आकाशवाणी वाराणसी के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह तथा उनके सहयोगी रामकृष्ण मिश्र ने किसानों से खेती किसानी के बारे में धान तथा गेहूं की फसलों को उपजाने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पशुपालन के क्षेत्र में पशुओं में होने वाले बीमारी और उसके इलाज के बारे में भी बातचीत की गई। इसके अलावा किसानों द्वारा आम, अमरूद, मुसब्बी के पेड़ों की देखरेख रोग, बीमारी और उसके निदान के बारे में भी चर्चा हुई। गांव में स्वास्थ्य की सुविधा न रहने के बारे में ग्रामीणों से बातचीत तथा आवास शौचालय के बारे में भी चर्चा की गई। राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश श्रीवास्तव से गांव में शिक्षा की बेहतर स्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। सफाई कर्मी से गांव में सफाई की बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम में पर्यावरण विद् वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह ने पेड़ पौधों से पर्यावरण तथा मानव जीवन को होने वाले लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किया। कृषि विशेषज्ञ कपिल देव सिंह ने मोटे अनाज, सब्जी, सरसों, दलहन, तिलहन पर कम समय में अधिक उत्पादन के बारे में अपने अनुभव बताएं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, आलोक कुमार, रामजन्म भारती, ओम प्रकाश मिर्जापुरी, कमला विश्वकर्मा, रामविलास, रामदुलारे, शंकर, कालीचरण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







