जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ओवरटेक के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, सड़क पर गिरने से अनिल कुमार भारती की मौत

इलिया-चकिया मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के समीप गुरुवार की शाम 4 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया जिससे सड़क पर गिरने से बाइक सवार अनिल कुमार भारती 35 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
 

 इलिया चकिया मार्ग पर हुआ हादसा

घटनास्थल पर हुई अनिल की दर्दनाक मौत

ओवरटेक करने के चक्कर में एक्सीडेंट

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली अंतर्गत इलिया-चकिया मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के समीप गुरुवार की शाम 4 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया जिससे सड़क पर गिरने से बाइक सवार अनिल कुमार भारती 35 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।


बताते चलें कि बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ कलां गांव निवासी अनिल कुमार भारती वाराणसी से अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह मोहम्मदाबाद गांव के समीप नवीन सब्जी मंडी के पास पहुंचा कि एक वाहन से पास लेने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई।


राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी दिनेश चंद पटेल ने मृतक की जेब में रहे आधार कार्ड और उसके मोबाइल फोन की मदद से मृतक के घर वालों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई जुट गये। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

                                                                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*