जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया नगर में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, नगर के कब्जाधारियों में मचा रहा हड़कंप

नगर पंचायत के गांधी पार्क और मां काली नगर समेत कई इलाकों में रोजाना घंटों जाम लगता था। स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को बाजार पार करने में भारी दिक्कतें आती थीं।
 

एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में कार्रवाई

सड़क किनारे ठेला-खुमचा हटाए गए

त्योहारों के पहले जाम से मुक्ति दिलाने की कोशिश

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) चकिया विनय कुमार मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहा।

Anti-encroachment

जाम की समस्या से आमजन थे परेशान
नगर पंचायत के गांधी पार्क और मां काली नगर समेत कई इलाकों में रोजाना घंटों जाम लगता था। स्कूली बच्चों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को बाजार पार करने में भारी दिक्कतें आती थीं। इसके साथ ही मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सड़क पर लगाए गए ठेले, खुमचे और गोमती को हटाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Anti-encroachment

त्योहारों की तैयारी को देखते हुए अभियान
दुर्गा पूजा उत्सव के मद्देनज़र नगर में पंडाल और मूर्ति निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। भीड़ और निर्माण कार्य के कारण जाम की समस्या और बढ़ गई थी, इसी को देखते हुए नगर पंचायत ने यह कदम उठाया।

स्थानीय निवासियों को दी चेतावनी
नगर पंचायत ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी के बाद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*