जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर की चोट से हुई अन्तु मौर्य की मौत

घटनास्थल की दोबारा बारीकी से छानबीन की जाएगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ और सबूत जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
 

अतायस्तगंज गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज

सिर में गहरी चोट की हुई पुष्टि

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव में 80 वर्षीय अन्तु मौर्य की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) के कारण हुई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को अन्तु मौर्य का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती अनुमान में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन रिपोर्ट में गहरी चोट की पुष्टि होने के बाद अब हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की दोबारा बारीकी से छानबीन की जाएगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ और सबूत जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अचानक हुए इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी की पुष्टि के बाद सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*