जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में आर्म रेसलिंग का रोमांच: प्रदुम्न, आकाश और गौरव चौहान ने जीती बाजी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चकिया के निजी लॉन में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अरेना जिम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

 

जिला ओलंपिक संघ द्वारा आर्म रेसलिंग का भव्य आयोजन

चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

प्रदुम्न चौहान (70kg) और आकाश चौहान (60kg) रहे विजेता

गौरव चौहान ने 65kg भार वर्ग में जीता गोल्ड

युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ रहने का संदेश

चंदौली के जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में चकिया स्थित एक निजी लॉन में रोमांचक आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मशाल जलाकर हुआ शानदार आगाज
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने मशाल जलाकर किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और स्वास्थ्य का आधार है। हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी न केवल खुद को फिट रखते हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन करते हैं।

अरेना जिम के खिलाड़ियों का दबदबा
प्रतियोगिता के दौरान अरेना जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विभिन्न भार वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:--

  • 70 किलो भार वर्ग: प्रदुम्न चौहान (प्रथम स्थान)
  • 60 किलो भार वर्ग: आकाश चौहान (प्रथम स्थान)
  • 65 किलो भार वर्ग: गौरव चौहान (प्रथम स्थान)
  • 50 किलो भार वर्ग: शहरयार (द्वितीय स्थान)

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर ओलंपिक जिला संघ के कोषाध्यक्ष शरद राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, अनुपम यादव, विकास खरवार और समाजसेवी सिंहासन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की बात कही ताकि छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*