जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अटल जी के विचारों को जीवन में उतारें: प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ​​​​​​​

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी सप्ताह मनाया गया।
 

सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी सप्ताह का शुभारंभ

पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर की गई चर्चा

कविता पाठ करके किया गया याद

 

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक और साहित्यिक योगदान पर चर्चा करने के साथ उनकी कविताओं का पाठ किया गया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विश्व प्रकाश शुक्ल ने जन्म शताब्दी सप्ताह की प्रासंगिकता के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अटल जी की कविता "मौत से ठन गई" का पाठ किया। बीए की सुप्रिया सिंह, खुशी कुमारी और चांदनी, तेजस्वी त्रिपाठी और एमए के आयुष गुप्ता ने भाषण व कविता पाठ में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह और डॉ. समशेर बहादुर ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय राजनीति के शिखर तक पहुंचे। छात्र-छात्राओं से उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इसके बाद उन्होंने क्रीड़ा स्पर्धा की तैयारियों का जायजा लिया।

 इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. सरवन कुमार यादव, रमाकांत गौड़, संतोष कुमार, डॉ. कलावती, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. प्रियंका पटेल आदि मौजूद थीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*