जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इलिया थाना में जब्त वाहनों की नीलामी, 20 लाख रुपये का राजस्व जमा

यह पूरी प्रक्रिया नायब तहसीलदार आरिफ और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की देखरेख में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के अलावा कई स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।
 

पशु तस्करी में पकड़ी गयी गाड़ियों की नीलामी

शराब तस्करों से भी पकड़े गए थे कई वाहन

20 लाख रुपए में हो गयी नीलामी

चंदौली जिले के इलिया थाना परिसर में सोमवार को पशु क्रूरता और आबकारी एक्ट के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी संपन्न हुई। इस नीलामी में लगभग 20 लाख रुपये का राजस्व जुटाया गया।

सुबह 11 बजे शुरू हुई इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 18 लोगों ने हिस्सा लिया। नीलामी में आबकारी एक्ट के तहत जब्त की गई चार मोटरसाइकिलें और पशु क्रूरता के मामले में जब्त की गई छह पिकअप वैन शामिल थीं। बोली लगाने वालों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसके बाद कुल राजस्व लगभग 20 लाख रुपये तय हुआ।

यह पूरी प्रक्रिया नायब तहसीलदार आरिफ और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की देखरेख में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के अलावा कई स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि यह नीलामी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है, ताकि जब्त किए गए वाहनों का उचित उपयोग हो सके और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि उच्चतम बोली लगाने वालों को वाहन सुपुर्द कर दिए जाएंगे और प्राप्त राजस्व सरकारी खाते में जमा किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम से कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी और अपराधों में कमी आएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*