कौड़िहार के प्राचीन हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ बाबा परशुराम दास की 17वीं पुण्यतिथि का समापन
विशाल भंडारा के साथ हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन
कौड़िहार ग्राम के प्राचीन हनुमान मंदिर पर भंडारा
संत बाबा परशुराम दास की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजन
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड स्थित कौड़िहार गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन विशाल भंडारा के साथ हुआ। यह आयोजन संत बाबा परशुराम दास जी की 17वीं पुण्यतिथि की स्मृति में किया गया था।

अनुष्ठान का आरंभ 23 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ से हुआ, जो पूरे 24 घंटे चला। इसके बाद 24 सितंबर को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसका समापन दिवस 25 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दिन के समय पंडित भोला तिवारी, आफताब अंसारी और नंदलाल विश्वकर्मा ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। रात में प्रसिद्ध बिरहा कलाकार त्रिभुवन यादव और रवीना रंजन के बीच एक रोचक मुकाबला आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बाबू नंदन, प्रधान अशोक सिंह, रामकेश यादव, दीनानाथ केसरी, पप्पू यादव, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








